इनाया-तैमूर को फॉलो करने पर मीडिया से परेशान हुईं सोहा

By: May 14th, 2018 12:07 am

एक्ट्रेस सोहा अली खान मीडिया द्वारा उनकी बेटी इनाया और भतीजे तैमूर को लगातार फॉलो किए जाने से परेशान हो चुकी हैं। सोहा ने कहा, हम समझते हैं कि लोगों से रू-ब-रू होना हमारे काम का हिस्सा है, लेकिन यह हमारे लिए है, न कि हमारे बच्चों के लिए। इसलिए उन्हें मीडिया द्वारा एक्सपोज करना गलत है। मुझे वाकई ऐसा लगता है कि तैमूर के लिए तो यह बहुत ज्यादा हो रहा है। यह तैमूर के लिए सामान्य है, लेकिन बचपन मासूम होता है और तैमूर से इसे छीना नहीं जाना चाहिए। उसके पास भी निजता का अधिकार है और मीडिया को इसे उससे छीनना नहीं चाहिए। बता दें सोहा सितंबर, 2017 में कुणाल खेमू संग शादी के बंधन में बंधी थीं। उनकी एक छोटी सी बेटी इनाया है। इनाया ने मुझे बेहतर इनसान बनाया है। मेरी प्राथमिकताएं बदल गई हैं और मेरी दुनिया भी हमेशा के लिए बदल चुकी है। अब सिर्फ उसे प्राथमिकता मिलती है।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App