ऊना में आग के दरिया में बह रहे जंगल

By: May 28th, 2018 12:05 am

गर्मी बढ़ी, जिला का पारा 44 डिग्री पहुंचा, लोगों को झेलनी पड़ रही दिक्कतें

 ऊना —इस सप्ताह जंगलों में आग का ताडंव देखने को मिला। सैकड़ों क्षेत्र में जंगल राख हो गए। इससे एक ओर वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। वहीं, जंगलों के जीव-जंतु भी प्रभावित हुए हैं। आग ने इस तरह तांडव मचाया कि कई किलोमीटर तक आग की लपटें ही दिखाई दी। जंगलों के नजदीक रह रहे लोग सहमे रहे। हालांकि आग की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रयास किए गए लेकिन सभी प्रयास असफल होते ही दिखाई दे रहे हैं। वहीं, इस सप्ताह प्रचंड गर्मी ने भी खूब कहर बरपाया। जिला का तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया। दिन में तो र्क्फयू जैसी स्थिति बनी रही। जेडसीए क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाडि़यों ने खूब दमखम दिखाया। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने गेंदबाजी में खूब कमाल किया। वहीं, अन्य खिलाडि़यों ने भी जीत के लिए कड़ा पसीना बहाया। सांसद अनुराग ठाकुर ने हरोली क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने करोड़ों के उद्घाटन, शिलान्यास किए। उधर, बंगाणा के कुखेड़ा स्कूल में मृत चमगादड़ मिलने सनसनी फैली रही। निपाह वायरस के डर के चलते स्कूल ने बच्चों के लिए बनाया गया दोपहर का भोजन भी फैंक दिया। लेकिन इन चमगादड़ों की मौत आग के जलने से हुई थी।

घनारी में पेयजल किल्लत

दौलतपुर-नंगल जरियालां बस बंद होने से लोग परेशान हो गए हैं। इन लोगों की समस्या के समाधान के लिए कोई भी प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। वहीं, घनारी, नंगल जरियालां में पेयजल किल्लत बनी रही। इसके अलावा बहली, लोहार मोहल्ला में पेयजल किल्लत बनी रही।

ऊना में हेल्पलाइन नंबर

पुलिस-100, अग्निशमन केंद्र-101, पुलिस कंट्रोल रूम-01975-226048, ऊना सदर थाना 01975-226028, सिटी चौकी ऊना 01975 226175, एंबुलेंस-108, 102

जिला मुख्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम के आपातकालीन नंबर

01975-225046, 01975-225049, 01975-225052

सप्ताह की सुर्खियां

 ऊना के झलेड़ा में आग की घटना, पांच लाख का नुकसान

 ऊना पुलिस ने रक्कड़, भटोली में चरस की खेप पकड़ी

 ऊना पुलिस ने पुलिस कर्मी की गाड़ी का चालान काटा

 ऊना में जहर निगलने से एक मौत

 हरोली थाना के तहत एक व्यक्ति ने

फंदा लगाया

 ऊना मिनी सचिवालय के लिए कदमताल शुरू

 बुस्सल गांव में आग की घटना,चार कुन्नू जले

 टाहलीवाल में राहगीर को ट्रक ने टक्कर मारी मौत

 गगरेट क्षेत्र में न्यायालय के आदेश पर नामी उद्योग सील  आरकेएस सदस्यों ने ऊना अस्पताल का दौरा किया

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App