चट्टान की तरह खड़े हैं विधायक राजेंद्र राणा

By: May 17th, 2018 12:05 am

 सुजानपुर —प्रदेश में जो भी पार्टी सत्तासीन होती है कई कार्यकर्ता उसी पार्टी के हो जाते हैं। उनका पार्टी में आने-जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। ऐसे कार्यकर्ताओं को फसली कार्यकर्ता कहा जाता है।  उक्त शब्द ब्लॉक कांग्रेस पूर्व उपाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता, नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, री पंचायत के पूर्व प्रधान जोगिंद्र सिंह ठाकुर ने संयुक्त बयान में कहे। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि भाजपा पार्टी यह कह रही है कि वार्ड पार्षद दीप कुमार राजेंद्र राणा के खास कार्यकर्ता थे, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं को पहले यह जांच लेना चाहिए कि कांग्रेस और राजेंद्र राणा के संपर्क में आने से पहले दीप कुमार भाजपा पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता थे, लेकिन प्रदेश में जब कांग्रेस सरकार आई, तो उन्होंने उस समय अपना मतलब निकालते हुए कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया और वह कांग्रेसी कार्यकर्ता बन गए। अब जबकि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, तो दीप कुमार ने एक बार पुनः कांग्रेस पार्टी को त्याग कर भाजपा का साथ ले लिया है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस तरह के कार्यकर्ता केवल अपना मतलब निकालते हुए पार्टियों में अदला-बदली करते हैं।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App