डबल कोटा लेने वाले कसे जाएं        

By: May 28th, 2018 12:05 am

 ऊना —पूर्व सैनिकों के आश्रितों ने सरकार से मांग की है कि सरकारी नौकरी में डबल कोटा लेने वाले पूर्व सैनिकों के आश्रितों पर शिकंजा कसा जाए। इनका कहना है कि कई ऐसे आश्रित हैं, जिनके परिवार से पहले कोई पात्र कोटे का लाभ ले चुका है, लेकिन उसके बावजूद भी अन्य परिवारिक सदस्य को लाभ दिया जा रहा है। जोकि नियमों का उल्लंघन है। जब कि शिक्षा विभाग में पूर्व सैनिक के एक आश्रित को ही कोटे का लाभ लेने का अधिकार है। पूर्व सैनिक कल्याण समिति ऊना ने पूर्व सैनिक आश्रितों की समस्याएं ऊना विश्राम गृह में सुनी। पूर्व सैनिक कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष सूबेदार प्रकाश चंद ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों की सभी समस्याओं के बारे में प्रदेश सरकार को अवगत करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल मिलेगा, ताकि पूर्व सैनिकों के आश्रितों की समस्याओं का समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी समिति द्वारा मांगे सरकार के समक्ष रखी गई थी। इनका समाधान सरकार द्वारा प्राथमिकता के आधार पर किया गया है। पूर्व सैनिक आश्रित राकेश कुमार, अनिल कुमार, रवि दत्त, नरेश कुमार, सोनू, विपिन, रॉकी ने बताया कि सरकार की ओर से पूर्व सैनिकों के आश्रितों के पदों को भरने के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया तो पूरी कर ली गई है, लेकिन अभी तक इन पदों पर नियुक्ति नहीं मिल पाई है। वहीं, पूर्व सैनिकों के कई आश्रितों द्वारा डबल कोटा लिया गया है। इसका नुकसान अन्य आश्रितों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले करीब 14 सालों से पूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए पीजीटी के पद नहीं भरे गए हैं। इसके चलते कई लोग इस लाभ से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में जो साक्षात्कार हुए हैं। उसमें भी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। गत वर्ष जो साक्षात्कार पूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए हुए थे। उसमें कई पोस्टें खाली रह गई थी, जिसके चलते गत वर्ष की दस पोस्टों को भी भरा जाए। इन पोस्टों को इन पदों में मर्ज किया जाए। इससे दस अन्य पूर्व सैनिकों के आश्रितों को नौकरी मिलेगी।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App