पड़ेची में सीवरेज रिसाव की समस्या

By: May 13th, 2018 12:05 am

कुफ्टाधार —शिमला में आम जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने का दावा करने वाली नगर निगम शिमला की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। नगर निगम रूल्दू भट्टा वार्ड के पड़ेची क्षेत्र में पिछले कई दिनों से सिवरेज रिसाव की समस्या चल रही है। मगर, निगम प्रशासन अभी तक उक्त समस्या का समाधान नहीं कर पाया है। जो कभी भी क्षेत्र में रोगों के संक्रमण का कारण बन सकता है।  वार्ड के पड़ेची क्षेत्र में पिछले लंबे अरसे से सिवरेज चैंबर में रिसाव हो रहा है। मगर निगम प्रशासन इस समस्या का स्थायी समधान नहीं कर पाया है। जिसके चलते आए दिन उक्त स्थल पर चैंबर से गंदे पानी का रिसाव शुरू हो जाता है। पिछले 15-20 दिनों के दौरान उक्त स्थल पर तीसरी मर्तबा रिसाव की समस्या पेश आ रही है। चैंबर से गंदा पानी सनाहन पड़ेची सम्पर्क मार्ग पर बह रहा है। रिहायशी क्षेत्र के बीचों बीच हो रहा रिसाव कभी भी स्थानीय लोगों को रोगों की चपेट में ले सकता है। पगोग पंचायत के उपप्रधान राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस समस्या को कई मर्तबा निगम प्रशासन के प्रमुख उठाया जा चुका है, लेकिन आज तक उक्त समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है, उन्होने निगम प्रशासन से उक्त समस्या के स्थायी समाधान की मांग उठाई है।

सीवरेज चंबर से चंद कदम दूर स्कूल

पड़ेची में जिस स्थल पर सिवरेज चैंबर में रिसाव हो रहा है उससे चंद कदमों की दूरी पर एक निजी स्कूल है, जहां काफी संख्या में नन्हे बच्चे शिखा ग्रहण करने आते हैं अगर निगम प्रशासन ने समय रहते उक्त समस्या के समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाया तो यह लापरवाही कभी भी बड़े संक्रमण का कारण बन सकती है।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App