प्रदेश सरकार का सौ दिन का कार्यकाल सराहनीय

By: May 11th, 2018 12:05 am

रामपुर बुशहर – भाजपा मंडल रामपुर की दो दिवसीय आवासीय बैठक आयोजित की गई। इसमें जिला के प्रभारी बिहारी लाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं, रामपुर मंडल के प्रभारी नानकचंद व लोकसभा प्रभारी विस्तारक योजना टेकचंद वर्मा भी उपस्थित रहे। इस बैठक में मंडल पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, समस्त मोर्चा व प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, महामंत्री, जिला और प्रदेश के सदस्य व मंडल कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा 100 दिन के कार्यकाल की समीक्षा की गई। भाजपा मंडल रामपुर ने कहा कि प्रदेश सरकार का अभी तक का कार्यकाल सराहनीय रहा है। इन 100 दिनों में कई विकासात्मक कार्यों को अंजाम दिया गया है। यहां पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी बिहारी लाल ने कहा कि 100 दिन में आम लोगों से जुड़ी हुई योजनाओं को लागू किया गया। इसमें सबसे मुख्य स्वास्थ्य योजना आयुष्मान योजना है। बिहारी लाल ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न उपलिब्धयों को भाजपा जनजन तक पहुंचाएगी। इसके लिए हर बूथ स्तर पर भाजपा दस्तक देगी। इस मौके पर भाजपा नेता पीएस द्रैक, भाजपा मंडलाध्यक्ष शशि भूषण, अनिल चौहान, सुषमा मखैक, नीना शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App