बड़े-बड़े सारे काम कांग्रेस के

By: May 11th, 2018 12:05 am

कुल्लू में बैठक के दौरान विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के उद्गार

मनाली – कुल्लू विधानसभा कांग्रेस की मासिक बैठक गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता कुल्लू विधानसभा क्षेत्र  अध्यक्ष उत्तम शर्मा ने की। बैठक में विशेष तौर पर स्थानीय विधायक सुंदर सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। इस दौरान कुल्लू विधानसभा अध्यक्ष ने सभी मौजूदा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपनी-अपनी समस्याओं को विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के समक्ष रखने को कहा।  इस दौरान स्थानीय विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार झूठे वादों व जुमलों की सरकार ही बन कर रह गई है और हिमाचल की भोली भाली जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आज भी जो ऐतिहासिक बड़े-बडे़ काम हुए हैं वे कांग्रेस कार्यकाल में हुए हैं। बैठक में हरदयाल भारती पूर्व प्रधान बरशैण, पूर्ण ठाकुर, वाला राम, अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष कुल्लू सदर सोभा राम, जगदीश प्रधान ग्राम पंचायत छमाहण, जीवन ठाकुर, झाबे राम पोलिंग बूथ अध्यक्ष धारा, अनिल सूद, चांद किशोर,  मान सिंह, यादव चंद, देवी राम, इशरा देवी, मीरा देवी, चित्र देव शोरन, सेवादल मुख्य संगठक शिवदयाल, संजीव धर, संजय गुप्ता, जवाहर शर्मा इंटक सचिव प्रदेश, गोपाल, प्रोमिला ठाकुर, नगर परिषद पार्षद कुब्जा ठाकुर, पूजा शर्मा, पूर्व पार्षद उर्मिल सूद, पार्षद राहुल बोध, सोनी देवी, सुभाष नवनीत पराशर, जगर नाथ, रूमा देवी, हेमा शर्मा, बंतो चौधरी, जीवना, डोला शर्मा, भुपेंद्र, शिव चंद,यूथ प्रधान हीरा लाल पुजारी, कुल्लू सदर नवनीत सूद, विशाल महंत, बेअंत सिंह, ठाकुर जीत व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App