बैठक 24 को

By: May 11th, 2018 12:01 am

शिमला – हिमाचल परिवहन मजदूर संघ की निगम प्रबंधन से 24 मई को वार्ता होगी। प्रबंधन ने मजदूर संघ को वार्ता के लिए निमंत्रण दिया है। हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व परिवहन मंत्री की तानाशाही के चलते परिवहन कर्मचारियों की समस्याओं के निवारण और संवाद के सभी रास्ते बंद हो गए थे। उन्होंने कहा कि वार्ता में महंगाई भत्ते और अंतरिम राहत के वित्तीय लाभ प्रदान करना, रात्रि भत्ते और ओवर टाइम का भुगतान व पूर्व सरकार के कार्यकाल में निगम में की गई अवैध पदोन्नतियों को निरस्त करने का मामला उठाया जाएगा। प्रबंधन ने इस वार्ता को सफल बनाने के लिए परिवहन मजदूर संघ की कोर कमेटी की आपात बैठक 13 मई को कांगड़ा में होगी।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App