मनाली में बिना पासपोर्ट विदेशी महिला गिरफ्तार

By: May 14th, 2018 12:20 am

मनाली –समर सीजन के बीच मनाली पुलिस ने शहर में बिना पासपोर्ट व वीजा के घूम रही विदेशी महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फॉर्नर्ज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मनाली शहर में रविवार को पुलिस ने बेला रूस की रहने वाली महिला को पकड़ा है। महिला पुलिस को अपना नाम ऐना बता रही है। पुलिस का कहना है कि रविवार को शहर में घूम रही विदेशी महिला को जब पुलिस ने शक के अधार पर रोका और उससे पासपोर्ट और वीजा दिखाने के लिए कहा, तो वह आनाकानी करने लगी। ऐसे में पुलिस ने विदेशी महिला से यह जानना भी चाहा कि वह घाटी में किसके साथ आई है और कहां रह रही है, लेकिन महिला पुलिस की किसी भी बात का जवाब नहीं दे पाई। ऐसे में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी मनाली शेर सिंह का कहना है कि पुलिस ने विदेशी महिला को कोर्ट में पेश करने की कवायद शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विदेशी महिला मनाली कैसे पहुंची और यहां किसके साथ रह रही थी। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने खबर की पुष्टि की है।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App