महिला के कपड़े फाड़े

By: May 19th, 2018 12:05 am

मक्कड़ पंचायत में बीच बचाव करने पहुंचा पति भी पीटा, चार के खिलाफ एफआईआर

हमीरपुर – ग्राम पंचायत मक्कड़ की महिला से मारपीट मामले में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस थाना हमीरपुर में मामला दर्ज किया गया है। अब पुलिस चारों लोगों से पूछताछ करेगी। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर के पास गुहार लगाने के बाद केस दर्ज किया गया है। जाहिर है कि बीते गुरुवार को मक्कड़ पंचायत की एक महिला ने चार लोगों पर मिलकर जानलेवा हमला करने का आरोप पुलिस अधीक्षक के समक्ष पहुंचकर लगाया था। उसने कहा कि इन लोगों ने उसके कपड़े तक फाड़ दिए। महिला की चिल्लाने की आवाज सुनकर इसका पति बीच बचाव को पहुंचे, तो आरोपी लोगों ने उसकी भी पिटाई कर दी। इस हमले में दोनों को गंभीर चोटें आई। महिला का आरोप है कि गांव के कुछ लोग उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। बीते गुरुवार को कुछ लोगों ने उनकी जमीन पर भवन निर्माण शुरू कर दिया। विरोध करने पर चार आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। महिला के 25 वर्षीय बेटी की महज एक माह पहले ही मृत्यु हुई है। दंपत्ति की पिटाई के दौरान गांव की महिलाएं मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक के समक्ष महिला के पक्ष में महिला मंडल की सदस्य उतर आईं। पुलिस अधीक्षक ने तुरंत प्रभाव से हमीरपुर पुलिस थाना में केस दर्ज करने के आदेश जारी किए। अब महिला के साथ मारपीट करने वाले चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। इसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा ने की है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App