रोहतांग में गिरे बर्फ के फाहे, प्रशासन अलर्ट

By: May 20th, 2018 12:01 am

मनाली — रोहतांग दर्रे पर शनिवार शाम बारिश व बर्फ के फाहे गिरने का दौर एक बार फिर से शुरू हो गया। मढ़ी व कोकसर की रेस्क्यू पोस्टों को भी आधिकारिक तौर पर शनिवार को बंद कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार रोहतांग दर्रे पर शनिवार को जहां सैलानियों को जाने की अनुमति प्रशासन ने दे दी है, वहीं दर्रे पर खराब मौसम ने सैलानियों को भी टेंशन में डाल दिया है। गौर हो कि रोहतांग के मौसम पर ही लाहुल की चाल निर्भर करती है। ऐसे में दर्रे के खराब मौसम ने कबायलियों को कुछ हद तक टेंशन में डाल दिया है। रोहतांग दर्रे पर गत दो दिन से रोज शाम को मौसम करवट ले रहा है हालांकि दर्रे पर खराब मौसम की वजह से  यातायात प्रभावित नहीं हुआ है। उधर, जिला प्रशासन ने शनिवार को रोहतांग दर्रा बहाल कर दिया है। ऐसे में रेस्क्यू  पोस्टों को भी अधिकारिक तौर पर बंद कर देने के बाद बदले रोहतांग दर्रे के मौसम ने प्रशासन को भी अलर्ट कर दिया है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App