शहर में चौथे दिन मिला पानी

By: May 10th, 2018 12:05 am

 शिमला —राजधानी शिमला में बुधवार को 38.0 एमएलडी पानी की सप्लाई हुई। नगर निगम शिमला ने निर्धारित शडयूल के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चौथे दिन पानी की सप्लाई दी। परियोजनाओं से पर्याप्त पानी मिलने पर निगम द्वारा दावा किया जा रहा है  कि आगामी एक दो दिन में शहर में बेहतर व्यवस्था होगी। जनता को शडयूल के मुताबिक तीसरे दिन पानी की सप्लाई दी जाएगी। बुधवार को निगम ने शहर के इंद्रनगर, हिम गिरी, अप्पर समीट्री, समीट्री गेट, संजौली बाजार, चलौंठी, ढिंगू बाबड़ी, ढली, सब्जी मंडी, टनल एरिया, मशोबरा-1 में पानी दिया। न्यू शिमला के सैक्टर 1, 2, 3, 4 राजभवन, बैनमोर, निगम बिहार, ग्रीन पार्क, छोटा शिमला, पाइन हाउस, ब्रॉकहॉस्ट, सांगटी, कुसुम्पटी बाजार और ऐरा होम में पानी की आपूर्ति दी। इसके अलावा कुसुम्पटी मैहली, जीवणू कालोनी, लक्कड़ बाजार, फिगास्क, रूल्दूभट्टा, भराड़ी, हाईकोर्ट एरिया, जाखू एरिया, यू एस क्लब, कलस्टन, फागली, रामनगर, नाभा, चौड़ा मैदान, चक्कर, टुटू और अनाडेल में पानी दिया।  बताते चले कि बीते रोज निगम को विभिन्न पेयजल परियोजनाओं से 37.00 एमएलडी पानी मिला था जो बुधवार को 41.65 एमएलडी तक पहुंच गया है।

कहां, कितना मिला पानी

 नौटी                  3.17

 गुम्मा                18.68

 गिरी                  18.75

 चुरट                 2.66

 चैड                  0.64

 कोटी-               0.92

बरांडी

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App