संजौली-ढली बाइपास पर जमीन धंसी

By: May 10th, 2018 12:10 am

 शिमला —संजौली-ढली बाइपास में पेट्रोल पंप के समीप भू-स्खलन से दो मकान खतरे की जद में आ गए हैं। भू-स्खलन से मकानों के बीच खाई बन गई है जो कभी भी बड़ी अनहोनी का कारण बन सकता है। भू-स्खलन की यह घटना बीते मंगलवार रात के समय पेश आई जिससे मकानों में रहने वाले लोग दशहत में आ गए हैं। भू-स्खलन का कारण मकान निर्माण के लिए की गई कटिंग बताई जा रही है। उक्त स्थल पर भवन निर्माण के लिए गहरी खुदाई कर दी गई थी। बीते मंगलवार को हुई भारी बारिश व ओलावृष्टि के चलते खुदाई किए गए स्थल ऊपरी हिस्सा नीचे खिसक गया जो मकानों के लिए खतरा बन गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार मौजूदा समय में एक भवन खाली जबकि एक भवन में लोग रह रहे हैं।

सिंकिंग जोन में आता है क्षेत्र

ढली का यह क्षेत्र सिकिंग जोन में आता है जिसके चलते उक्त स्थल में अक्सर लैंड स्लाइड की घटनाएं पेश आती रहती हैं। मगर प्रशासन ने अभी तक इन घटनाओं से सबक नहीं लिया। यहां पर धड़ल्ले से निर्माण कार्य चल रहे हैं जो कभी भी बड़ी अनहोनी घटना का कारण बन सकता है।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App