सुपर वंडर वूमन के रोल में डिंपल गर्ल

By: May 30th, 2018 12:10 am

बालीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण सिल्वर स्क्रीन पर सुपर वंडर वूमन का किरदार निभाती नजर आएंगी। ‘पद्मावत’ के बाद दीपिका पादुकोण की अगली फिल्म का इंतजार सभी को है। कहा जा रहा है कि दीपिका सुपर हीरो फिल्म के लिए गियर अप हो रही हैं। इस फ्रेंचाइजी के दो भागों की योजना भी तैयार हो चुकी है। ये बालीवुड के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म साबित होने वाली है। दीपिका का यह किरदार हालीवुड सुपर वूमन वंडर वूमन की तरह होगा। इसे निभाने के लिए दीपिका मार्शल आट्र््स का गहन प्रशिक्षण लेने वाली हैं। दीपिका के साथ अभी बातचीत के दौर चल रहे हैं। फिल्म का बजट 300 करोड़ बताया जाता है, जिसके लिए निवेशकों से संपर्क किया जा रहा है।  दीपिका ‘पद्मावत’ के बाद विशाल भारद्वाज की गैंगस्टर फिल्म ‘सपना दीदी’ करने वाली थीं, लेकिन इरफान की तबीयत बिगड़ने के बाद वह फिल्म फिलहाल रुक गई है। हिंदी सिनेमा में बहुत कम फिल्में ऐसी आई हैं, जिनमें किसी महिला कलाकार को सुपर वूमन बनाकर पेश किया गया हो। ‘द्रोण’ में प्रियंका चोपड़ा का करेक्टर सुपर पॉवर से लैस दिखाया गया था। पिछले साल ‘कृष 4’ को लेकर खबरें आई थीं कि ऋत्विक रोशन की इस सुपर हीरो फ्रेंचाइजी में एक किरदार वंडर वूमन की तज़र् पर होगा। इसके लिए प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के ही नाम सामने आए थे, लेकिन तब ऋत्विक ने कहा था कि स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। लिहाजा इस बारे में कुछ नहीं कह सकते।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App