अब ऊना के नंगड़ा स्कूल में मिले चमगादड़

By: Jun 1st, 2018 12:05 am

ऊना —ऊना जिला के अंतर्गत एक बार फिर चमगादड़ मिलने से सनसनी फैल गई। अब ऊना क्षेत्र के तहत प्राइमरी स्कूल नंगड़ा में चमगादड़ मिले हैं। इससे पहले बंगाणा उपमंडल के कुखेड़ा स्कूल में मृत चमगादड़ मिले थे। इस तरह का एक और मामला उजागर होने के बाद इस स्कूल के विद्यार्थियों सहित स्कूल स्टाफ सदस्य भी सहमे हुए हैं। वहीं, पशु पालन विभाग की टीम ने नंगड़ा में मिले चमगादड़ों के सैंपल लेकर टेस्ट को भेजे हैं। इससे पहले पशु पालन विभाग की टीम द्वारा कुखेड़ा स्कूल में जो सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए थे। उनकी रिपोर्ट भी नेगेटिव ही रही है। उसके बावजूद भी निपाह वायरस के चलते लोग सहमे रहे। प्राइमरी स्कूल नंगड़ा में गुरुवार सुबह के समय स्कूली विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ सदस्य पहुंचे। उन्होंने स्कूल के एक कमरे में पांच चमगादड़ों को चिपके हुए देखा।  इसके अलावा स्कूल प्रशासन की ओर से चमगादड़ों के होने की सूचना पशु पालन विभाग को दी। इसके चलते सूचना मिलने पर पशु पालन विभाग के चिकित्सक अमित शर्मा अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत ही चमगादड़ों पर दवाई स्प्रे की। बताया जा रहा है कि दवाई स्प्रे करने के बाद भी दीवार के साथ चिपके तीन चमगादड़ उड़ गए। लेकिन दो चमगादड़ बेहोश हो गए। जिन्होंने बाद में दम तोड़ दिया। पशु पालन विभाग ने इन चमगादड़ों के सैंपल लिए हैं। जिन्हें टैस्ट के लिए भेज दिया गया है।

साफ-सफाई का रखें ध्यान

पशु पालन विभाग ने स्कूल प्रशासन को हिदायत जारी की है कि वह एक दिन स्कूल की रसोई का प्रयोग खाना बनाने के लिए नहीं करें और साफ-सफाई का भी पूरा ध्यान रखें।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App