अर्जुन वाजपेयी ने रचा इतिहास

By: Jun 1st, 2018 12:08 am

कांगड़ा— 8000 मीटर से ऊंची पांच चोटियों की चढ़ाई कर चुके पर्वतारोही अर्जुन वाजपेयी ने दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी माउंट कंचनजंगा पर चढ़ाई का अपना अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इसके साथ ही वह 8000 मीटर से ऊंची छह चोटियों पर चढ़ाई करने का अपना अभियान पूरा करने वाले दुनिया के सबसे युवा पर्वतारोही बन गए हैं। यह अभियान 8000 मीटर से ऊंची दुनिया की 14 चोटियों पर फतह हासिल करने के अर्जुन के अभियान में एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है। अर्जुन का हिमाचल से खास नाता रहा है। वह सनावर स्कूल के छात्र रहे हैं। मूल रूप से दिल्ली निवासी अर्जुन ने लगातार 16 घंटे चढ़ाई चढ़कर यह मुकाम पाया है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App