चतर सिंह शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष

By: Jun 11th, 2018 12:05 am

 बंजार  —हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ जिला कुल्लू इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन  कुल्लू में किया गया। नई कार्यकारिणी का समय तीन वर्ष रहेगा।  इस चुनाव प्रक्रिया में उत्तर क्षेत्र प्रमुख जगदीश कौशिक मुख्य रूप से चुनाव परिवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय  सहसचिव व हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत संगठन मंत्री पवन मिश्रा,  प्रांत प्रकाशन प्रकोष्ठ व कार्यालय सचिव विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस चुनाव प्रक्रिया में कुल्लू के सदस्यों ने भाग लिया। पहली बार तीन खंड की कार्यकारिणी भी उपस्थित रही। नई कार्यकारिणी का चयन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ।  जिला अध्यक्ष पद के लिए चतर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रताप नेगी, जिला मंत्री हीरा सिंह ठाकुर, अतिरिक्त जिला मंत्री वीरेंद्र ठाकुर, जिला संगठन मंत्री भाग चंद, जिला कोषाध्यक्ष आलम चंद, महिला उपाध्यक्ष   कुसुम लता, महिला सचिव गीता ठाकुर और मीडिया प्रभारी चंदन नेगी का चयन सर्वसम्मति से हुआ।  इस अवसर अध्यापकों की मांगों पर भी चर्चा हुई। पुरानी पेंशन बहाली, पैट, पीटीए, पैरा, जैसे सभी अस्थायी अध्यापकों के नियमितीकरण, प्राथमिक व उच्च  स्कूलों में टूर्नामेंट के लिए बजट बढ़ाने, नर्सरी क्लासों के लिए अलग से स्टाफ  की नियुक्ति पर क्लास टीचर जैसी कई मांगो को सरकार के समक्ष रखने की बात की गई। इस अवसर पर बंजार खंड के प्रधान प्रकाश सिंह दीपक, खंड मंत्री रामकृष्ण, अतिरिक्त खंड मंत्री महेंद्र सिंह, खंड कुल्लू के प्रधान सुरेंद्र पाल, खंड मंत्री नवीन शर्मा के अलावा जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेश, अशोक कुमार, हेमराज, जीवन लाल, वीर सिंह, जवाहर लाल व हीरा सिंह उपस्थित रहे।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App