तरंडोल में जलसंग्राम सड़कों पर उतरे लोग

By: Jun 1st, 2018 12:10 am

बलद्वाड़ा  -पेयजल संकट से जूझ रहे मंडी जिला में लोगों की दिक्कतें बढ़ती ही जा रही हैं। बलद्वाड़ा तहसील के गांव तरंडोल में लोगों को पानी न मिलने के कारण गुरुवार को सड़कों पर उतरना पड़ा। गांव के 100 से अधिक पुरुषों और महिलाओं ने गुरुवार को आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और कार्यालय का घेराव भी कर डाला। लोगों ने कहा कि एक महीने से गांव में पानी नहीं आ रहा है और गांव का हैंडपंप भी खराब है। कई बार शिकायत करने के बाद भी विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। ग्रामीणों प्रेम सिंह, राजीव कुमार, मुंशी, विनोद, हेमराज, बबली, संजू, रफीक, किशोरी, पूर्व बीडीसी सदस्य विनोद कुमार, बीडीसी सदस्य बलद्वाड़ा कमल धीमान, महिला मंडल प्रधान सहित दर्जनों महिलाओं ने धरना प्रदर्शन करते हुए बताया कि तरंडोल गांव की पानी की सप्लाई बंद हुए एक माह से भी ज्यादा समय हो चुका है। उन्होंने विभाग को चेताया कि पानी की सप्लाई सुचारू नहीं की गई तो विभाग के खिलाफ संघर्ष का बिगुल बजाया जाएगा।  इस बारे में सहायक अभियंता कमल कुमार का कहना है कि तरंडोल गांव मेें एक किलोमीटर लंबी पाइप लाइन खराब पड़ी है। उसको उखाड़ने के आदेश कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल गांव में लगाया हैंडपंप ठीक कर दिया गया है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App