दिल्ली के विशेषज्ञ भगाएंगे डेंगू

By: Jun 30th, 2018 12:05 am

बिलासपुर  —दिल्ली के वैज्ञानिक जल्द ही बिलासपुर का दौरा करने वाले हैं। नगर के डियारा सेक्टर में आए दिन बढ़ रहे डेंगू के प्रकोप के चलते दिल्ली की टीम इस क्षेत्र पर रिसर्च करेगी। रिसर्च करने का टीम का मुख्य उद्देश्य यह रहेगा कि किन्हीं कारणों से यहां पर डेंगू फैला है। दरअसल, बिलासपुर क्षेत्र प्रदेश का एक ऐसा क्षेत्र बन गया है, जहां पर कम समय में सबसे ज्यादा डेंगू के मामले  सामने आए है। सूत्र बतातें हैं कि यह टीम दिल्ली में जाकर इस डेंगू के प्रकोप पर रिसर्च भी कर सकती है। अब इंतजार सिर्फ टीम के आने का है। बता दें कि गुरुवार को मेडिकल कालेज ऑफ टांडा जिला कांगड़ा से भी डियारा सेक्टर में टीम आई हुई थी। इस दौरान उन्होंने इस एरिया का दौरा भी किया। वहीं, टीम ने पोजिटिव पाए गए मरीजों के ब्लड सैंपल भी लिए है। इन सैंपलों को चिकित्सक टांडा में हाई प्रोफाइल लेवल से जांच करेंगे। इसी के साथ अगर यह डेंगू अगर जानलेवा साबित होता है तो टांडा की टीम बिलासपुर स्वास्थ्य विभाग को तुरंत अलर्ट जारी करेगी। इस तरह बिलासपुर में फैले डेंगू के प्रकोप के चलते जिलाभर में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की आई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अब तक 37 के लगभग मरीज डेंगू से ग्रसित है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App