प्रदेश सरकार से बहाल करवाएंगे प्रवक्ता पदनाम

By: Jun 1st, 2018 12:01 am

कांगड़ा— लेक्चररों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सरकार से हल करवाना उद्देश्य है। लेक्चरार संघ की मुख्य मांगों में लेक्चरर पदनाम बहाल करवाना, 4-9-14 वेतन वृद्धि युक्ति तिथि से देना, 2003 से पूर्व अनुबंध लेक्चररों के हित में आए पेंशन संबंधी सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को लागू करवाना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में उपप्रधानाचार्य के पद स्वीकार करना, स्कूलों के प्रिंसीपलों की प्रोमोशन में लेक्चररों का कोटा बढ़ाना व मेडिकल भत्ता बढ़ाना इत्यादि मुख्य मांगे हैं। ये शब्द हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर संघ  के नवनिर्वाचित राज्य प्रधान केसर सिंह ठाकुर ने कहे। श्री ठाकुर ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से भेंट की थी और लेक्चरर पदनाम बहाल करने का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री ने इस विषय में शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया था। उन्होंने बताया कि शेष मांगों को भी शीघ्र सरकार से अवगत कराया जाएगा। इस अवसर पर संघ के राज्य महासचिव सुरेंद्र ठाकुर, पूर्व राज्य प्रधान डा. अश्विनी कुमार, प्रेस सचिव राजन शर्मा, लोकेंद्र नेगी, सुरेंद्र सकलानी और जिलों के प्रधान उपस्थित थे। संघ के प्रधान केसर सिंह ठाकुर ने बताया कि शीघ्र ही संघ की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा और एक सभा का भी आयोजन किया जाएगा।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App