भाजपा आईटी सैल का विस्तार

By: Jun 1st, 2018 12:01 am

शिमला — भाजपा के आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग ने प्रदेश कार्यकारिणी में विस्तार किए हैं। आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक रवि राय राणा ने प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और संगठन मंत्री पवन राणा से विचार-विमर्श कर एक सूची जारी की है। इसमें पुनीत शर्मा एवं राहुल डोगरा को प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। 12 कार्यकारी सदस्यों में विशाल उपमन्यु (चंबा), मनोज रतन (पालमपुर), अनिल डढवाल (ऊना), आशीष (हमीरपुर), सुशील राठौर (महासू), विकेश तोमर (सिरमौर), जितेंद्र (सुंदरनगर), विशाल (मंडी), राजित (हमीरपुर), राजीव सोंधी (जोगिंद्रनगर), विवेक मेहन (शिमला) तथा अरुण (शिमला) को शामिल किया गया है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App