रायफल से चली गोली, महिला घायल

By: Jun 13th, 2018 12:02 am

पठानकोट — निकटवर्ती मलिकपुर चौक में मंगलवार दोपहर एक ढाबे पर खाना खाते समय अचानक पास ही मौजूद पुलिस की रायफल से गोली चलने से अफरातफरी फैल गई। गोली ढाबे में खाना खा रही उत्तर प्रदेश निवासी 40 वर्षीय महिला की टांग में जा लगी। महिला लहूलुहान हो गई, तुरंत आसपास के लोगों ने महिला को उपचार के लिए मलिकपुर स्थित एसकेआर अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के लखीमपुर निवासी महिला सोना परिवार सहित श्रीनगर से वापस चंडीगढ़ जा रही थी कि मलिकपुर में खाना खाने के लिए रुक गए थे।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App