विकास की गति रोक रही कांग्रेस

By: Jun 25th, 2018 12:01 am

शिमला — भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने पूर्व कांग्रेस सरकार पर हिमाचल प्रदेश में विकास की गति को रोकने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि रुक चुके विकास कार्यों को भाजपा सरकार ने फिर से गति देना शुरू कर दिया है। वर्ष 2018-19 के बजट में योजना आकार में बढ़ोतरी कर, विकास कार्यों के लिए चार प्रतिशत बजट में बढ़ोतरी कर व 30 नई योजनाएं शुरू कर प्रदेश में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने व जनसमस्याओं के समाधान हेतु ठोस शुरुआत की गई है। अब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रयासों से केंद्र सरकार ने 4378 करोड़ रुपए की राशि तीन महत्त्वाकांक्षी योजनाओं के लिए स्वीकृत की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App