अपना कुनबा संभालें भाजपा प्रभारी

By: Jul 31st, 2018 12:06 am

सुक्खू ने मंगल पांडे पर किया पलटवार; बोले, कांग्रेस पहले भी एक थी, आज भी है

शिमला— कांग्रेस पर गुटबाजी को लेकर तंज कसने वाले भाजपा प्रभारी मंगल पांडे पर कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पलटवार किया है। सुक्खू ने   कहा है कि वह कांग्रेस की चिंता छोड़ अपना कुनबा संभालें। कांग्रेस पहले भी एकजुट थी और अब भी है। वीरभद्र सिंह पार्टी के वरिष्ठ व अनुभवी नेता हैं। कांग्रेसी किसी व्यक्ति विशेष की नहीं आम आदमी की पार्टी है, जिसका ध्येय ही जनसेवा है। कांग्रेस भाजपा की तरह सांप्रदायिकता, क्षेत्र व जातिवाद का जहर नहीं घोलती। उन्होंन पांडे से पूछा है कि वह यह बताएं हिमाचल में सीएम जयराम ठाकुर हैं या फिर आरएसएस। चूंकि सरकार को तो संघ के लोग ही चला रहे हैं। वैसे भी भाजपा में एक नहीं, जेपी नड्डा, प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार व आरएसएस के रूप में चार-चार मुख्यमंत्री हैं, जो सरकार को चलने ही नहीं दे रहे। न  ही यह जयराम ठाकुर को सीएम मानते हैं। इसलिए पांडे को भाजपा की अंतर्कलह से निपटने की जरूरत है। सुक्खू ने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपने बड़े नेताओं को विधानसभा चुनाव में हराने की साजिश रची, जिसे सभी जानते हैं वहीं वरिष्ठ विधायक रमेश धवाला को भी साइड लाइन कर दिया जिन्होंने पहली दफा भाजपा को सत्ता में लाया था। उनके अलावा पार्टी के अनेक विधायक व वरिष्ठ नेता भी सरकार से खुश नहीं हैं। पांडे यह जान लें, भाजपा के भीतर का ज्वालामुखी किसी भी समय फटने वाला है। भाजपा के अनेक नेता कांग्रेस में आने को आतुर हैं।  सुक्खू ने कहा कि मंगल पांडे को चुनावों के समय ही हिमाचल की याद आती है।  मंगल पांडे बताएं, जब शिमला में पानी के लिए हाहाकार मचा था तो उस समय भाजपा प्रदेश प्रभारी कहां थे।

  कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने खोला मोर्चा

 प्रदेश को जयराम नहीं, आरएएस चला रहा

 वरिष्ठ विधायक रमेश धवाला को क्यों किया साइड लाइन

 कई भाजपा नेता कांग्रेस में आने को आतुर

 जब शिमला में पेयजल संकट गहराया तो कहां थे प्रदेश प्रभारी


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App