एच1बी वीजा मुद्दे पर अमरीका के साथ वार्ता

By: Jul 27th, 2018 12:02 am

नई दिल्ली — विदेशी मंत्री सुषमा स्वराज ने गुरुवार को राज्यसभा में कहा कि भारतीय पेशेवरों को एच1बी वीजा के मुद्दे पर अमरीकी प्रशासन में हर स्तर पर भारत वार्ता कर रहा है, लेकिन अब तक इसमें कोई प्रमुख परिवर्तन नहीं हुआ है। श्रीमती स्वराज ने प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस के आंनद शर्मा के पूरक प्रश्न के उत्तर में कहा कि हाल के वर्षों में भारतीय पेशेवरों को एच1बी वीजा जारी करने में बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2014 में 1.08 लाख एच1बी वीजा जारी किए गए थे, जिनकी संख्या वर्ष 2017 में बढ़कर 1.29 लाख पर पहुंच गई…


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App