चुवाड़ी में विक्रम जरियाल का वेलकम

By: Jul 6th, 2018 12:10 am

चुवाड़ी —विधानसभा ग्रामीण नियोजन समिति अध्यक्ष एवं भटियात के विधायक विक्रम जरियाल का गुरुवार को उपमंडल मुख्यालय चुवाड़ी में जोरदार स्वागत हुआ। विक्रम जरियाल को हाल ही में इस समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। कांगड़ा जिला मुख्यालय  धर्मशाला में मीटिंग लेने के बाद विक्रम जरियाल चंबा में जा रहे थे। चंबा में उन्होनें महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेना था। इसी बहाने जब वह अन्य सदस्यों के साथ यहां पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया।  उनके तमाम समर्थकों ने इस दौरान चुवाड़ी में आतिशबाजी कर माहौल का दिवाली सा बना दिया। भाजपाइयों में इस दौरान महासचिव दिव्य चक्षु,युवा मोर्चा महासचिव अनिक गुप्ता, अंशुल सूर्यवंशी, अभिनय सौंधी, विजय सिंह, अरविंद महाजन आदि मुश्य रूप से मौजूद रहे। उधर विक्रम जरियाल के साथ अन्य सदस्य रामलाल ठाकुर,अर्जुन सिंह भी मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App