जम्मू में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 13 अमरनाथ यात्री घायल

By: Jul 12th, 2018 12:47 pm

जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में गुरुवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक वाहन के सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा जाने से वाहन में सवार 13 अमरनाथ यात्री घायल हो गये।पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि अमरनाथ यात्रियों को लेकर जम्मू से कश्मीर जा रहा एक वाहन सुबह उधमपुर बाइपास पर बिरमा पुल के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 13 यात्री घायल हो गये। उन्होंने बताया कि अमरनाथ यात्रियों को ले जा रहा टेंपो ट्रैवलर बिरमा पुल के समीप सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया।
पुलिस और स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों यात्रियों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उधमपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App