‘मोदी जाप को छोड़ अपना दृष्टिकोण बताए कंगना’

By: May 2nd, 2024 6:06 pm

शिमला। हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत पर तीखा जुबानी हमला बोलते हुए कहा है कि कंगना को न इतिहास की जानकारी है न किसी तर्क की। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना को मोदी जाप को छोड़कर मंडी के लिए अपने विजन को बताना चाहिए। उन्होंने कंगना को खुली बहस की भी चुनौती दी है। कांग्रेस प्रत्याशी ने शिमला में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा की वह 09 मई को मंडी के सैरी मंच पर अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना को कोई ज्ञान नहीं है उन्हें न इतिहास का पता है न भूगोल का। वह पर्यटक के तौर पर हिमाचल की सैर करने आई है और 04 जून को मुंबई वापस लौट जाएंगी। उन्होंने कंगना के द्वारा रजवाड़ा शाही को लेकर की जा रही बयानबाजी पर भी पलटवार किया और कहा कि सभी राजे रजवाड़े तो आज भाजपा में शामिल हो चुके हैं। ऐसे में कंगना क्या टिप्पणी कर रही हैं। श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस लोकसभा की चारों सीटों के साथ उपचुनाव में जीत हासिल करेंगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App