नाबार्ड ने नवाजी सेवा संस्था

By: Jul 13th, 2018 12:01 am

शिमला — राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण बैंक (नाबार्ड) शिमला ने अपना 37वां स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के अंतर्गत नाबार्ड द्वारा पूरे प्रदेश भर से अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए संस्थाओं एवं हितधारकों को सम्मानित किया गया। सेवा संस्था से देम चंद एवं कु. अमर देई ने अपने-अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्यों के लिए पुरस्कार प्राप्त किया। सेवा संस्था के सचिव हरीश शर्मा ने कहा कि संस्था जनजातीय महिला सशक्तिकरण एवं कृषि गुणवत्ता के क्षेत्र में अपना योगदान दे रही है। संस्था ने अब तक 75 स्वयं सहायता समूह का गठन किया है, जिसके अंतर्गत इसमें करीब 800 महिलाएं सक्रिय हैं। लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं चंबा स्थित पांगी हिल्स नामक रूरल मार्ट का संचालन कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने बताया कि किस प्रकार से कृषि के क्षेत्र में भी नए आयाम स्थापित हो रहे हैं, जिसमें जैविक कृषि पर बल दिया जा रहा है। घाटी के करीब 600 किसान कृषि विशेषज्ञों के कुशल निरीक्षण में दिन दोगुनी रात चौगनी तरक्की कर रहे हैं। जैविक खेती के द्वारा पर्यावरण संरक्षण में मदद मिल रही है। सामाजिक कार्य में शोध कर चुके सेवा संस्था के सचिव हरीश शर्मा ने शुरुआत से ही मानव मात्र के कल्याण की भावना प्रबल थी, जिसके फलस्वरूप आठ वर्ष पहले कई चुनौतियों के बावजूद इस संस्था का गठन किया गया। इनकी दूरदर्शिता एवं प्रयासों से संस्था नित्त नए आयाम स्थापित कर रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App