पूर्व फौजी बनेंगे पुलिस कांस्टेबल

By: Jul 20th, 2018 12:01 am

30 पदों के लिए आज होंगे एक्स सर्विसमैन के साक्षात्कार

हमीरपुर— हिमाचल प्रदेश के पूर्व सैनिकों को पुलिस कांस्टेबल बनने का मौका मिल गया है। 20 जुलाई शुक्रवार को इसके साक्षात्कार होंगे। पिछली भर्ती के बाद ज्वाइनिंग न देने के कारण पुलिस कांस्टेबल के कई पद रिक्त रह गए हैं। इसके चलते सैनिक विभाग पुलिस कांस्टेबल पद पर भर्ती करने का जा रहा है। पहली जुलाई, 2015 के बाद सेवानिवृत्त हुए फौजी ही इन पदों के लिए योग्य होंगे। सरकार द्वारा तय पूर्व फौजियों के कोटे से पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद भरे जाएंगे। इसके लिए योग्य उम्मीदवारों को बुलावा पत्र भेजे गए हैं। शुक्रवार सुबह सैनिक रोजगार सैल में इनके साक्षात्कार होंगे। इनके लिए शैक्षणिक योग्य दसवीं रखी गई है। वहीं रोजगार विभाग के पास पुलिस कांस्टेबल पद के लिए आवेदन अनिवार्य है। निर्धारित मापदंड पूरे करने वाले पूर्व फौजियों को ही नौकरी मिलेगी। वहीं 50 से अधिक योग्य उम्मीदवारों को भर्ती के लिए बुलावा पत्र भेजे गए हैं। साक्षात्कार के दौरान निर्धारित मापदंड पूरे करने वाले पूर्व फौजियों को ही कांस्टेबल पद पर तैनाती मिलेगी। ब्रिगेडियर एसके वर्मा निदेशक सैनिक कल्याण बोर्ड ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल पद के लिए आज साक्षात्कार लिए जाएंगे। इसके लिए योग्य पूर्व फौजियों को बुलाया गया है। निर्धारित सभी मापदंड पूरे करने वालों को पुलिस कांस्टेबल की जॉब मिलेगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App