पैदल ले जा रहा था नशा  

By: Jul 13th, 2018 12:10 am

 ऊना —ऊना थाना के अंतर्गत पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान को सफलता मिल रही है। ऊना पुलिस ने गुरुवार सुबह के समय चूरापोस्त के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसएचओ ऊना सर्वजीत सिंह, एएसआई प्रेम लाल, आराक्षी मनिंद्र सिंह, अक्रमदीन, नविंद्र कुमार, कुलदीप सिंह पर आधारित टीम निरीक्षण कर रही थी। इस दौरान होशियापुर रोड़ पर स्थित घालुवाल पुल के समीप सुरेंद्र कुमार उर्फ सोनू पुत्र झूला राम गांव भटोलियां, जिला होशियारपुर पैदल जा रहा था। पुलिस को इस व्यक्ति पर संदेह हुआ। वहीं, उक्त व्यक्ति भी पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने इसे पकड़ लिया और उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर पुलिस ने चार किलोग्राम 100 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया। इसके चलते पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। उधर, डीएसपी हैडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा माफिया के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App