भाजपा की छोड़ कांग्रेस की चिंता करें सुक्खू

By: Jul 1st, 2018 12:01 am

शिमला — कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू जिस प्रकार से अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं, वह प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा छह माह में किए गए अभूतपूर्व कार्यों से बोखला गए हैं। ये शब्द भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त, प्रवक्ता शशि दत्त, बलदेव तोमर व मीडिया सह प्रमुख रवि मेहता ने कहे। भाजपा नेताओं ने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू की अपने ही संगठन में हो रही किरकिरी से वह अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं और वह सिर-पैर की बातें कर जनता को गुमराह करने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी आज कांग्रेस संगठन के अंदर भयंकर लड़ाई से जूझ रही है। कभी पूर्व सीएम वीरभद्र बोलते हैं कि सुक्खू कांग्रेस में तांडव करते हैं और कभी मुकेश अग्निहोत्री कहते हैं कि सुक्खू कांग्रेस के लिए घातक हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को सलाह देते हुए कहा कि भाजपा की चिंता छोड़ अपनी पार्टी की चिंता करें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App