रायसन के अखिलेश एचआरटीसी के निदेशक

By: Jul 7th, 2018 12:05 am

 कुल्लू —लंबे समय से भाजपा में कर्मठ कार्यकर्ता के तौर पर काम करते आ रहे रायसन गांव के रहने वाले भाजपा के महामंत्री अखिलेश कपूर को हिमाचल पथ परिवहन निगम का निदेशक बनाया गया है। जिसे लेकर रायसन गांव में जहां खुशी का माहौल है। इस तैनाती पर स्थानीय लोगों व भाजपा के जिला कुल्लू के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश वन एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर व संगठन के पदाधिकारियों का आभार जताया है। वहीं, अखिलेश कपूर को निदेशक बनने पर यहां मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप शर्मा सहित महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व महिला आयोग की अध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर, जिला परिषद सदस्य एवं महिला आयोग की सदस्य मंझरी नेगी, पूर्व विधायक महेश्वर सिंह, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य अमित सूद, कुल्लू मंडल के अध्यक्ष विजेंद्र सेन, प्रदेश आईटी सैल के सदस्य एवं जिला प्रभारी आईटी पार्षद तरुण विमल, महामंत्री अमर ठाकुर, जगदीश ठाकुर, उपाध्यक्ष ठाकुर चंद, मनाली मंडल अध्यक्ष दुर्गा ठाकुर, युवा मोर्चा जिला कुल्लू अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर,  आनी मंडल के अध्यक्ष गोपी चंद, गोवर्धन नारायण, कुल्लू मंडल सचिव खीमी राम ठाकुर(केवलू) सहित जिलाभर के तमान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी अखिलेश कपूर को जहां बधाई दी है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App