संसार सिंह को अध्यक्ष की कुर्सी

By: Jul 29th, 2018 12:01 am

बैजनाथ-मंडी में ब्लॉक कांग्रेस की कार्यकारिणी में सौंपे ओहदे

शिमला— ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बैजनाथ की कार्यकारिणी का अनुमोदन कर दिया है, जिसे तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कार्यकारिणी में संसार सिंह राणा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि गुलाब राज, गायत्री देवी, ओम प्रकाश शर्मा, अजय अवस्थी, त्रिलोक चंद, कुशाल चौधरी, रूप लाल को उपाध्यक्ष, मलकियत चंद, शशि राणा, रमेश पडियार, अंकित सूद, प्रकाश चंद, रमेश शर्मा और सुरेंद्र राणा को महासचिव व रमेश चड्डा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में जनक चंद, घनश्याम राणा, प्रीतम चंद, सुमन सयाल, भाग सिंह, लाल चंद, गोपाल सिंह, लेखराज, कृष्ण चंद, सुनील अवस्थी, चमेल सिंह, बलबीर राणा, सुमना देवी, सतीश मेहरा, वीरेंद्र कटोच, सुरेश शर्मा, धु्रवपाल शामिल हैं। प्रवक्ता संजय सिंह चौहान ने कहा कि इसके लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में संबंधित ब्लॉक से पूर्व विधायक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व जिला अध्यक्ष, संगठनों, विभागों के प्रमुख तथा कांग्रेस से संबंधित जिला परिषद के सदस्य व पंचायत समिति के चेयरमैन भी सदस्य होंगे।

सुशीला नेगी को मंडी की कमान

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशीला नेगी ने ब्लॉक महिला कांग्रेस बल्ह जिला मंडी की कार्यकारिणी अनुमोदित कर दी है। ब्लॉक महिला कांग्रेस बल्ह की कार्यकारिणी में बीना शर्मा को अध्यक्ष, अनिता ठाकुर, धर्मा शर्मा, ललिता देवी, जसवंत कौर को उपाध्यक्ष, चंचल, सुनीता, निर्मला राणा, धर्मा शर्मा, नगीना देवी व राज कुमारी सचिव, कांता शर्मा कोषाध्यक्ष, जबकि सदस्यों में चंपा शर्मा, प्रवीना, जुहया शर्मा, मधु शर्मा, प्रवीन शर्मा, भुवनेश्रवरी, रीना देवी शामिल हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App