सोने की चूड़ी काटते रंगे हाथ पकड़ी महिला

By: Jul 9th, 2018 12:10 am

कांगड़ा —माता श्री बज्रेश्वरी मंदिर में रविवार दोपहर श्रद्धालुओं में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला द्वारा पंजाब से अपने परिवार सहित माता के दर्शन को आई महिला की सोने की चूड़ी काटने का प्रयास किया गया।  उक्त चोर महिला अपने इरादे में सफल नहीं हुई और वहां मौजूद अन्य भक्तों ने उसे पकड़ लिया व पुलिस के हवाले किया। माता के दर्शनों के लिए उमड़ी भीड़ के बीच महिला द्वारा सोने की चूड़ी चुराने की कोशिश की गई।  पंजाब नवांशहर से अपने परिवार के साथ आई महिला के हाथ से सोने की चूड़ी को काट कर चुराने का प्रयास किया , लेकिन जैसे ही उक्त चोर महिला ने श्रद्धालु महिला के हाथ की चूड़ी को किसी तेज वस्तु से काटा उसी दौरान  महिला की बाजू में चोट आ गई।   महिला द्वारा शोर मचाने पर लोगों ने चोर महिला को पकड़ लिया। श्रद्धालुओं ने पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App