भोरंज में युवक को घोंपा छुरा

By: Jul 21st, 2018 12:20 am

नगरोटा गजियां में शादी से लौट रहे युवकों में खूनी खेल

भोरंज— उपमंडल भोरंज के तहत शादी से लौट रहे युवक ने अपने साथी के पेट में छुरा घोंप दिया। आधी रात को घर लौट रहे युवकों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि एक युवक ने बिना कुछ सोचे समझे दूसरे पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। बाकी साथियों ने किसी तरह से घायल को अस्पताल पहुंचाया। खून अधिक बह जाने के कारण उसकी हातल खराब हो गई और घायल को टांडा रैफर किया गया है। बताया जा रहा है कि उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। वहीं हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात्रि करीब अढ़ाई बजे एक शादी सामारोह से लौट रहे दो युवकों मे किसी बात को लेकर लड़ाई शुरू हो गई। इस बीच नगरोटा गजियां निवासी प्रदीप राणा (30) ने अपने ही गांव के युवक अमित कुमार (22) के पेट में छुरा घोंप दिया। प्रदीप कुमार खड्ड बाजार में दर्जी व मोबाइल की दुकान करता है। वहीं, पीडि़त बीएससी का छात्र है। घायल अमित कुमार को उसके साथी तुरंत सिविल अस्पताल भोरंज ले आए। जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल हमीरपुर ले जाया गया। हमीरपुर से डाक्टरों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कालेज टांडा को रैफर कर दिया। भोरंज पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलाबर को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी भोरंज राजीव लखनपाल का कहना है कि धारा 341, 324, 504, 307 के तहत मामला दर्ज कर हमलावर प्रदीप राणा गांव नगरोटा को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App