कालका-शिमला एनएच पर दरकी पहाड़ी

By: Aug 24th, 2018 12:05 am

सोलन – कालका-शिमला नेशनल हाई-वे पांच पर बड़ोग के समीप एक बार फिर पहाड़ दरकने का मामला सामने आया है। पहाड़ से एक दम बड़े-बडे़ पत्थर आने से कुछ देर तक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगी लेकिन तुरंत पुलिस प्रशासन व लोक निर्माण विभाग द्वारा हाई-वे पर से पत्थरों को हटा हाई-वे को सुचारू किया गया। इस दौरन गनीमत यह रही कि हाई-वे पर से उस समय कोई भी वाहन नहीं गुजर रहा था। जानकारी के अनुसार कालका-शिमला नेशनल हाई-वे पर बड़ोग के समीप अचानक पहाड़ दरकने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद इसकी जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा जानकारी पुलिस चौकी डगशाई में दी गई। पुलिस द्वारा मुस्तैदी दिखाते हुए पुलिस मौके पर पहुंच गई और वाहनों की आवाजाही को बायपास से डायवर्ट किया गया। गौर रहे कालका-शिमला नेशनल हाई-वे पांच पर बडोग के समीप कुछ दिनों पहले भी पहाड़ से पत्थर गिरे थे। वहीं मंगलवार शाम को भी पहाड़ दरकने से लोगों को परेशानी हुई। बताया जा रहा है कि इस जगह पर काफी वर्षों पहले भी भू-स्खलन होने से एक वाहन इसकी चपेट में आ गया था। वहीं इस जगह पर लगातार पहाड़ दरकने का खतरा बना हुआ है।  दूसरी ओर इन दिनों नेशनल हाई-वे पांच पर लगातार भू-स्खलन के कारण नेशनल हाई-वे खतरे की चपेट में है। अधिकतर खतरा जाबली, कोटी, तंबुमोड, सनवारा व अन्य कई जगहों पर बनी हुई है जहां पर पहाड़ दरकने से बार-बार जाम की समस्या बनी है। भू-स्खलन के चलते वाहन चालकों को भी परेशानी के सामना करना पड़ रहा है। बीते दिनों भी मूसलाधार बारिश से हाई-वे पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई थी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App