केवी में सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी

By: Aug 30th, 2018 12:05 am

पालमपुर —केंद्रीय विद्यालय पालमपुर में गुच्छ स्तरीय सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का आगाज हुआ। कार्यक्रम का आरंभ मुख्यातिथि रीता चरणदीप कौर,  डिप्टी कंवेनर एफडब्ल्यूओ 39 माउटन डिव्व एवं विशेष अतिथि शहीद विक्रम बतरा कालेज पालमपुर के प्राचार्य  अनिल कुमार जरियाल ने किया। गुच्छ स्तरीय सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी की शुरुआत 28 अगस्त से की गई, जिसमें बंगाणा गुच्छ के पांच केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर, नादौन, नलेटी, बंगाणा और सलोह ने भाग लिया।  इस प्रदर्शनी के अंतर्गत समूह नृत्य असम, समूह गीत, एकल गीत व वाद विवाद प्रतियोगिता हिंदी एवं अंग्रेजी, हिंदी काव्य पाठ, संस्कृत श्लोक उच्चारण , प्रश्नोत्तरी व स्पैल बी अंग्रेजी लेख आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App