गैस एजेंसी संचालक पर महिला से रेप का आरोप

By: Aug 23rd, 2018 12:01 am

शिमला — राजधान शिमला में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने एक व्यक्ति पर दुराचार का आरोप लगाते हुए इस बारे महिला पुलिस थाना न्यू शिमला में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। न्यू शिमला में विवाहिता की शिकायत पर पुलिस द्वारा एक गैस एजेंसी के संचालक को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार पीडि़ता सिरमौर जिला की रहने वाली है और अपने पति से अलग रह रही है। महिला अरसे से शिमला में अकेले ही रह रही है। पीडि़ता ने पुलिस में  45 वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज करवाया है। आरोपी मूलतः मध्य प्रदेश का बताया जा रहा है, जो शिमला में गैस एजेंसी का संचालन कर रहा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी 376, 354 और 354ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेजा गया। एसपी ओमपति जम्वाल ने कहा है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App