जसाई में सोए व्यक्ति को सांप ने डसा, मौत

By: Aug 3rd, 2018 12:05 am

धनेटा  – धनेटा की जसाई पंचायत में व्यक्ति की सांप के काटने से मौत हो गई। गहरी निंद्रा में हुआ सर्पदंश व्यक्ति की मौत का कारण बना है। सुबह जब व्यक्ति को अचेत अवस्था में देखा गया, तो घर में भगदड़ मच गई। इसके बाद व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति की सर्पदंश से हुई मौत के बाद क्षेत्र में सांप में दहशत फैल गई है। जानकारी के अनुसार जसाई पंचायत के मुकत्यार सिंह को रात के समय सांप ने काट लिया। गहरी निंद्रा में होने के कारण व्यक्ति ने सर्पदंश को हल्के में लिया। जहर शरीर में पूरी तरह फैल जाने के बाद व्यक्ति बिस्तर से उठ तक नहीं पाया। सुबह परिजनों ने व्यक्ति को अचेत अवस्था में देखा।  परिजन व्यक्ति को तुरंत नादौन अस्पताल ले गए। यहां उसे  मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इसकी पुष्टि उपप्रधान जसाई हरदयाल सिंह ने की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App