नौ स्वर्णों के साथ हिमाचल सेकेंड

By: Aug 22nd, 2018 12:05 am

रोहतक में भारतीय ग्रैपलिंग संघ ने करवाई प्रतियोगिता

जवाली— 11वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय ग्रैपलिंग संघ के सौजन्य से महाऋषि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक में 11वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में हिमाचल के खिलाडि़यों ने नौ स्वर्ण, 13 रजत व 14 कांस्य पदकों के साथ देश भर में दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में 21 राज्यों के 500 खिलाडि़यों ने भाग लिया। हिमाचल प्रदेश ग्रैपलिंग संघ की अगवाई में हिमाचल टीम के महिला खिलाडि़यों में उषा देवी, रीना, सोनिया, सीमा, कामना ने सवर्ण पदक व शबनम, ज्योति, दीक्षा, मधु बाला ने रजत पदक और प्रियंका देवी, रीमा, सीमा, पल्लवी, रानी, अक्षिता, प्रियंका, कल्पना व उषा ने कांस्य पदक जीता। दूसरी ओर पुरुष वर्ग में अभिलाष, विशाल, मुनीष, अंकित ने स्वर्ण, कुशल, अनिल, विशाल, रोहित, अर्जुन, अंकित ने रजत और अंश, अनिकेत, सौरव, विशाल, मुनीष व अनिकेत ने कांस्य पदक जीता। पुरस्कार वितरण समारोह में  महाऋषि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक के खेल निदेशक देविंदर कुमार धुल, भारतीय ग्रैपलिंग संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश, राष्ट्रीय महासचिव शिव कुमार, निदेशक बलविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष विवेक गोयल ने खिलाडि़यों को मेडल बांटकर नवाजा। हिमाचल प्रदेश ग्रैपलिंग संघ के महासचिव अमित कुमार चौधरी ने बताया कि नेशनल में स्वर्ण पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ी इस साल होने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं और छह से आठ सितंबर तक कजाखस्थान के अस्थाना में होने जा रही विश्व ग्रैपलिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित हो गए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App