बंजार सहमा, नदी नालें उफान पर

By: Aug 14th, 2018 12:05 am

बंजार -बंजार घाटी में पिछले दो दिनों से लगातार तावड़ तोड़ बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश से घाटी की मुख्य नदी तीर्थन व इसकी सहायक नदियां पलाचन ,कलवारी नाला, जिभी व मंगलौर नाला धर्टगाड़ नाला  पुरी तरह से उफान पर है। खतरे को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया गया है। तथा कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति नदी नालों के नजदीक न जाएं। तथा नदी के किनारे रहने वालों को भी चौकस रहने के लिए कहा गया है। बारिश से जंहा किसानों बागबानों ने राहत की सांस ली है। वंही लगातार हो रही बारिश से बाढ़ का खतरा भी बढ़ गया है लोगों का कहना है कि अगर मौसम का रूख ऐसा ही बना रहा तो नदी नालों से खतरा बढ़ सकता है। वंही बारिश के कारण नदी में मिट्टी गाद आने कारण तीर्थन व इसकी सहायक नदियों में  पाई जाने वाली ट्राउट मछली को भी खतरा पैदा हो जाता है। गौरतलब है कि बर्ष 2005 में  तीर्थन नदी में जबरदस्त बाढ़ आई थी  जिसमें करोड़ो की चल- अचल सम्पति के साथ ट्राउट को भी बहुत नुक्सान पहंचा था। इसी बाढ़ में नागनी स्थित मत्सय विभाग का फिंशग फार्म पुरी तरह बह गया था। वहीं, गुशैणी स्कूल का भवन व मैदान पूरी तरह बह गया था। जिस कारण आज भी जब नदी का जल स्तर बढ़ता है तो घाटी के लोग सहम जाते है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App