बस्सी से चमन -रोहल से राजू चुने उपप्रधान

By: Aug 17th, 2018 12:05 am

 बिलासपुर  —हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 126 तथा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज सामान्य नियम, 1997 के नियम 124 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उपायुक्त बिलासपुर विवेक भाटिया ने पंचायती राज संस्थाओ के उपचुनाव 2018 में नवनिर्वाचित हुए पदाधिकारियों के नामों की जानकारी देते हुए बताया कि जिला बिलासपुर में कुल 12 पंचायत वार्ड सदस्यों व कुल दो उपप्रधान पद के लिए चुनाव करवाया गया। जिसमें विकास खंड सदर की ग्राम पंचायत छडोल के वार्ड न. 6, जामली 3 अनारक्षित वार्ड सदस्य पद के लिए किशोरी लाल, ग्राम पंचायत कुड्डी के वार्ड न. 2 बल्ही बिल्ला महिला वार्ड सदस्या पद के लिए प्रेम लता, ग्राम पंचायत बल्ह बलवाणा के वार्ड न. 5 तरेड-2 से महिला वार्ड सदस्य पद के लिए अंजना कुमारी, ग्राम पंचायत धौणकोठी के वार्ड न-8 रोपा अनारक्षित वार्ड सदस्य पद के लिए कुलदीप शर्मा निर्वाचित हुए है। उन्होने बताया कि घुमारवीं विकास खंड की ग्राम पंचायत पडयालग के वार्ड न. 4  पडयालग.1 अनारक्षित वार्ड सदस्य पद के लिए सोहन सिंह तथा वार्ड न. 7 डोहरू महिला वार्ड सदस्य पद के लिए ब्रहमी देवी,  ग्राम पंचायत रोहिण के वार्ड न, 7 गेहरा अनारक्षित वार्ड सदस्य पद के लिए रोशन लाल, ग्राम पंचायत घंडालवी के वार्ड न 9 बलोटा महिला वार्ड सदस्य पद के लिए निर्मला देवी, ग्राम पंचायत सलाओं उपरली के वार्ड न. 4  माकडी, अनुण जाति महिला वार्ड सदस्य पद के लिए फूलां देवी तथा ग्राम पंचायत पट्टा के वार्ड न. 7 करगोंडा से महिला वार्ड सदस्य पद के लिए पुष्पा देवी निर्वाचित हुई है। उन्होंने बताया कि विकास खंड श्रीनयनादेवीजी की ग्राम पंचायत बस्सी से अनारक्षित उपप्रधान पद के लिए चमन लाल को चुना गया है।  इसी प्रकार विकास खण्ड झंडुता के ग्राम पंचायत रोहल से अनारक्षित उपप्रधान पद के लिए राजू निर्वाचित हुए है तथा ग्राम पंचायत सुन्हाणी के वार्ड न 9 सुन्हाणी-6 महिला वार्ड सदस्य पद के लिए पुष्पा देवी तथा ग्राम पंचायत धणी के वार्ड नं 2 पारली के अनारक्षित वार्ड सदस्य पद पर रतन लाल निर्वाचित हुए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App