भाजपा के ‘शत्रु’ ने की आप की तारीफ

By: Aug 25th, 2018 12:02 am

नई दिल्ली— भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा ने शुक्रवार को एक कार्यक्त्रम के दौरान दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के कामों की दिल खोलकर तारीफ की। शत्रुघ्न सिन्हा ने विशेष रूप से शिक्षा के क्षेत्र में दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के काम को सबसे अधिक सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों को भी उनसे सीख लेनी चाहिए। भाजपा नेता ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी देश के अन्य राज्यों में शिक्षा, चिकित्सा का ढांचा पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार ने इन दोनों क्षेत्रों में सुधार के लिए कुछ नहीं किया। वहीं, दिल्ली के सरकारी स्कूल और सरकारी अस्पताल आज सबसे बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। सिन्हा ने कहा कि विकट परिस्थितियों के बावजूद मनीष सिसोदिया ने शिक्षा के मामले में जो काम किए हैं वो दूसरों के लिए मिसाल बन सकते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App