सीएम जयराम ठाकुर की वीडियो नाटी रिलीज

By: Aug 1st, 2018 12:05 am

धर्मशाला —्रहिमाचल प्रदेश में नाटी को लेकर मचे सियासी बबाल के बीच सीएम जयराम ठाकुर की वीडियो नाटी रिलीज हो गई है। सीएम ने एलबम का विमोचन ओक ओवर शिमला में किया। नाटी के रिलीज होते ही एक दिन में 20 हजार व्यूज भी मिल गए हैं।  हिमाचल प्रदेश के युवाओं द्वारा सोशल मीडिया में चलाए जा रहे म्यूजिक राइडर चैनल पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की हिमाचली नाटी को रिलीज किया गया है। म्यूजिक राइडर ने यू-ट्यूब के साथ-साथ अपने चैनल में गीत को डाउनलोड के लिए भी उपलब्ध करवा दिया है। गीत का विमोचन सीएम जयराम ठाकुर ने शिमला ओक ओवर में किया। गीत को सिर्फ एक ही दिन में 20 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। सुकेत सराहन के कलाकार पाल सिंह ने इस नाटी में अपनी सूरीली आवाज से संजोया है। नाटी में संगीतकार ज्ञान नेगी ने संगीत दिया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App