आवारा पशुओं से नारायणगढ़ परेशान

By: Sep 14th, 2018 12:02 am

किसानों ने जलाया राज्यमंत्री नायब सैणी का पुतला; कहा, अनसुनी हो रहीं शिकायतें

नारायणगढ़  – सरकार आम जन को समस्याओं से निजात दिलाने के चाहे लाख दावे करे, लेकिन हकीकत में कुछ ओर ही है।  नारायणगढ़ क्षेत्र में बेसहारा पशुओं व अवैध माइनिंग तथा ओवरलोड वाहनों से लोग अपनी जान गंवा रहे है और बेसहारा पशु किसानों के खेत उजाड़ रहे हैं। जिस कारण क्षेत्र के लोग व किसान परेशान है। शिकायतें देने के बावजुद भी कोई कार्रवाई न होने पर गुस्साए क्षेत्र के किसान व आमजन ने सड़क पर उतर कर सरकार व क्षेत्र के राज्यमंत्री नायब सैनी के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही राज्यमंत्री का पुतला फूंक कर रोष प्रकट किया। किसान नेता मदनपाल  राणा का आरोप था कि आज सब से ज्यादा किसानों का मुद्दा जो है । आवारा पशुओ ने किसानों को बहुत दुखी कर दिया है। अब किसानों के लिए फसलें बचाना मुशकिल काम हो गया है। जिस दिन मुख्यमंत्री मनोहरलाल खटटर जी आए थे। यह बात भी रखी गई थी लेकिन आवारा पशुओ से निजात नहीं मिली। शुगर मिल से किसानों को गन्ने की पेमेंट नही मिल रही। जिसपर किसानों ने मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए थे। आज प्रधानमंत्री कह रहे है कि मैने देश से भ्रष्टाचार खत्म कर दिया है। लेकिन भ्रष्टाचार घट नहीं रहा बल्कि बढ़ रहा है।

रास्ता पक्का करने की मांग

क्षेत्र के किसानों को कहना है कि हमारे यहां आवारा पशु बहुत हैं जोकि हमारी फसलें खराब कर रहे हैं। यह एक रास्ता है जो कच्चा है। बरसात आने पर बहुत ज्यादा खराब हो जाता है। चार साल से शिकायत देते आ रहे है। लेकिन अभी तक रास्ता पक्का नही बना। मंडी बोर्ड ने यहां सर्वे भी किया था। उसके बाद भी रास्ता नहीं बना।

शिवसेना ने दी चक्का जाम की चेतावनी

शिव सेना के उप संयोजक कर्मवीर सिंह का आरोप था कि बे सहारा पशुओ के कारण किसानों की फसलें क्षतिग्रस्त हो रही है। अभी खटटर साहब यहां रैली में आए थे। उस रैली में भी बोला गया था कि गायों के लिए अलग से रखने की सुविधा दी जाए। लेकिन जैसे ही खट्टर साहब यहां से जाते है। उसके बाद गाएं रोड पर आ जाती हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App