एस्मा के विरोध में प्रदर्शन

By: Sep 19th, 2018 12:01 am

भिवानी—हरियाणा में सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर सरकारी कर्मचारियों ने राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों की हड़ताल पर एस्मा लगाने के विरोध में जेल भरो आंदोलन के तहत सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों ने अपनी मांगो को लेकर बड़ी संख्या में प्रदर्शन किया तथा बाद में उपायुक्त कार्यालय पर पहुंच कर सरकार विरोधी नारेबाजी की। कर्मचारियों ने पुलिस द्वारा स्थापित अवरोधक तोड़ दिए तथा निषेधाज्ञा का भी उल्लंघन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार ने अपने वादे तो पूरे किए नहीं, लेकिन कर्मचारियों पर एस्मा लगा कर उन पर लाठी चार्ज तथा कई कर्मचारियों को गिरफ्तार किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App