जापानी नौसेना का दक्षिण चीन सागर में पहला सैन्य अभ्यास

By: Sep 17th, 2018 10:46 am

जापानी नौसेना का दक्षिण चीन सागर में पहला सैन्य अभ्यास

टोक्यो- विवादित दक्षिण चीन सागर में जापान की बढ़ती गतिविधियों संबंधी चीन और अन्य देशों के दावों के बीच जापानी नौसेना ने क्षेत्र में पहली बार सैन्य अभ्यास शुरू किया है।रक्षा मंत्रालय की प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी।प्रवक्ता के मुताबिक मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स की पनडुब्बी कुरोशियो ने अन्य जंगी जहाजों के साथ दक्षिण चीन सागर में सैन्य अभ्यास किया।
आशि समाचारपत्र की पूर्व रिपोर्ट की पुष्टि करते हुए प्रवक्ता ने कहा कि यह पहला मौका है जब जापानी नौसेना ने दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में सैन्य अभ्यास शुरू किया है।रक्षा मंत्रालय ने एक अन्य बयान में कहा कि 80 चालकों के साथ कुरोशियो पनडुब्बी सोमवार से केम रान्ह खाड़ी के समीप वियतनाम के सामरिक नौसेना ठिकाने पर पांच दिनों तक रहेगा।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App