तंजानिया में नौका पलटी, 86 की मौत

By: Sep 22nd, 2018 12:04 am

दार अस सलाम —तंजानिया की विक्टोरिया झील में गुरुवार को नौका हादसे में कम से कम 86 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो गई है और लापता अन्य लोगों की तलाश जा रही है। विक्टोरिया झील के तट पर स्थित म्वांजा बंदरगाह के क्षेत्रीय आयुक्त जॉन मोंगेल्ला नें बताया कि शुक्रवार सुबह कई शव निकाले गए, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर लगभग दोगुनी 86 हो गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार एमवी न्येरेरे नामक इस नौका में 300 से अधिक लोग सवार थे। यह नौका झील के सबसे बड़े द्वीप यूकेरेवे से कुछ ही मीटर पहले डूब गई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App