फतवे से नहीं संविधान से चलेगी भारत की व्यवस्था

By: Sep 29th, 2018 12:02 am

गोरखपुर — सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि हमारे पूर्व के पीठाधीश्वरों में यह स्पष्ट संदेश दिया है कि व्यक्तिगत धर्म से राष्ट्रधर्म बड़ा है। यदि व्यक्ति का विकास चाहिए तो राष्ट्र का विकास उसकी अनिवार्य शर्त है। समर्थ भारत और समृद्धि की पूरी परिकल्पना भारत के संविधान में निहित है। सीएम ने कहा कि भारत के अनेक मनीषियों और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने भारत का जो संविधान हमें दिया है, वह उसी भारत के निर्माण का आधार है, जैसा भारत हम चाहते हैं। इसलिए भारत और भारत की व्यवस्था भारत के संविधान से चलेगी किसी फतवे से नहीं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App